राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक में मशहूर हैं यह चटपटे व्यंजन

भारत में आज फाइव-सेवन स्टार होटल की कमी नहीं है। लेकिन, हम भारतीय सादगीपूर्ण और जमीन से जुड़ी संस्कृति में पले-बढ़े लोग हैं। आज भी हमें अगर चलते रास्ते कोई चाट वाला मिल जाए तो सारी शानो-शौकत छोडक़र हम चाट खाने दौड़ पड़ते हैं।

अगर हम भारत के ऐतिहासिक स्थलों वाले और राजपूताना शान वाले राजस्थान की बात करें तो यहां के चटपटा खाने का स्वाद भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के चटपटे मसालेदार व्यंजनों में पानी पताशा (पानी पुरी), छोले भटूरे, छोले पपड़ी, आलू टिकिया हैं जिनका चटपटा स्वाद अगर एक बार आपकी जुबान पर चढ़ जाए तो फिर आप कभी नहीं उतर सकता।

अगर भारत के गुजरात राज्य की बात करे तो यहां के लोग भी बहुत जिंदादिल हैं और चटपटे व्यंजनों के शौकीन बहुत मिलेंगे। यहां का ढोकला व्यंजन बहुत मशहूर है। इस व्यंजन के शौकीन पूरी दुनिया में मिलेंगे।

अगर पंजाब और हरियाणा राज्य की बात करें तो वहां के परांठे और सब्जी का साग बहुत मशहूर है, खाने के बाद लस्सी का प्रयोग तो आम है। पंजाब और हरियाणा के बीच कई ढाबे मिलेंगे जो हमेशा खाने के शौकीनों से गुलजार रहते हैं।

अपनी काबिलिय के दम पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले दक्षिण भारत के लोग भी खाने स्वादिष्ट भोजन और खाने का शौकीन होते हैं। कर्नाटक में इडली, सांबर, डोसा बहुत मशहूर है। बेंगलुरु में हर दो कदम पर इसकी स्टॉल मिलेगी और बहुत सस्ते दामों में आप डिश का मजा ले सकते हैं।

महाराष्ट्र का मुंबई सिटी जो भारत की आर्थिक राजधानी कहलाता है। यहां खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। यहां का सबसे लोकप्रिय ओर सस्ता व्यंजन बडा पाव है, दस रुपए से लगा यहां हजारों रुपए के व्यंजन मिल जाते हैं। मुंबई में सात समुद्री किनारे हैं। हर किनारे पर आपको खाने के शौकीनों की कतार मिल जाएगी। मुंबई के स्टॉलों पर पाव भाजी, बडा पाव, समोसा, जैसे शाकाहारी और स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे।