इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुआ खतरनाक स्पिनर, अफ्रीका को झटका

vaibhav gehlot
cricket

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह झटका है क्योंकि केशव महाराज उनकी स्पिन आक्रमण का अहम हिस्सा माने जाते हैं।  क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराज को ग्रोइन (जांघ) में चोट लगी है। कार्डिफ़ में खेले गए वर्षा बाधित पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 14 रन (डीएलएस पद्धति) से हराया था। सीरीज़ के बाकी दो मुकाबले मैनचेस्टर और नॉटिंघम में खेले जाएंगे।

  • केशव महाराज ग्रोइन इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 2 टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे।
  • ब्योर्न फोर्टुइन को टीम में शामिल किया गया है। यह उनका लगभग एक साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय वापसी होगी।
  • पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने कार्डिफ़ में 14 रन (DLS पद्धति) से जीता था।
  • सीरीज के बचे हुए मुकाबले मैनचेस्टर और नॉटिंघम में खेले जाएंगे।