महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

कांग्रेस,congress
कांग्रेस,congress

30 उपाध्यक्ष व 45 महासचिव के साथ 35 जिलाध्यक्ष मनोनीत

जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी सोमवार को घोषित कर दी गई है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने प्रदेश कार्यकारिणी में 30 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव और 31 प्रदेश सचिव बनाए हैं। जबकि, सात एक्जीक्यूटिव मेम्बर्स, दो सोशल मीडिया संयोजक तथा 35 जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की सहमति से घोषित की गई प्रदेश कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाते हुए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में 7 पूर्व अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।

महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकारिणी में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को फिर से मौका देते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है। साथ ही महासचिव और सचिव के पद पर नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। इसके साथ ही एक द

र्जन जिलों में नई महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें टोंक, बांसवाड़ा, जयपुर हेरिटेज, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर देहात,, झुंझुनू, करौली, पाली और अलवर शहर शामिल हैं।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि जयपुर ग्रेटर, जोधपुर ग्रामीण, अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण, डूंगरपुर और भरतपुर में नए अध्यक्षों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने जयपुर शहर के दो नगर निगमों जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर को ध्यान में रखते हुए इस बार दो अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।

यपुर हेरिटेज में नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है, जबकि ग्रेटर में जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर रेहाना रियाज ने अपनी कार्यकारणी को भंग कर दिया था।