राजस्थान प्रशासन में बड़ा बदलाव, सैकड़ों अफसरों के ट्रांसफर

राजस्थान प्रशासन
राजस्थान प्रशासन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान सरकार ने शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 IAS, 91 IPS और 142 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों (SP) और जिला कलेक्टरों के पदस्थापन में परिवर्तन किया गया है, जिससे प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े कामकाज में नई रणनीतिक दृष्टिकोण की झलक मिलती है। इस फेरबदल में एक दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई सरकार की प्रशासनिक जवाबदेही और जमीनी स्तर पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की नीति के तहत की गई है। कई स्थानों पर पेंडिंग पदस्थापन या लंबे समय से जमे अफसरों को हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कामकाज में लापरवाही या पक्षपात को सहन नहीं किया जाएगा। यह फेरबदल आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की पृष्ठभूमि में भी देखा जा रहा है, जहां प्रशासनिक निष्पक्षता और चुस्त निगरानी की आवश्यकता है। आईएएस अधिकारियों के तबादलों में कुछ प्रमुख जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं आईपीएस अधिकारियों की फेरबदल सूची में कई अनुभवी और तेजतर्रार अधिकारियों को नए जिलों में तैनाती दी गई है। आरएएस अधिकारियों के तबादले भी विभागीय संतुलन और क्षेत्रीय प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी विस्तृत तबादला सूची में सभी अधिकारियों के नाम, नए पदस्थापन स्थल और वर्तमान दायित्वों का उल्लेख है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इनका हुआ पदस्थापन

इसी प्रकार कालुराम रावत उप महानिरीक्षक पुलिस हाउसिंग, सुंनीता धनकड़ उप महानिरीक्षक सिविल राईटस पुलिस मुख्यालय, अजय सिंह उप महानिरीक्षक सुरक्षा जयपुर, योगेश यादव उप महानिरीक्षक एटीएस, कुंवर राष्ट्रदीप उप महानिरीक्षक कार्मिक एवं प्रमुख स्टाफ ऑफिसर कार्यालय महानिदेशक पुलिस, प्रदीप मोहन शर्मा निदेशक इंटेलिजेशन टे्रनिंग अकादमी, दीपक भार्गव उप महानिरीक्षक सीआईडी सीबी पुलिस मुख्यालय, मनीष अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, विकास शर्मा उप महानिरीक्षक साइबर क्राईम जयपुर, मनोज कुमार उप महानिरीक्षक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जयपुर, आनंद शर्मा उप महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सैकंड, गौरव यादव उप महानिरीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं सर्तकता, भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक एसीबी बीकानेर, कैलाश कृष्णया उप महानिरीक्षक एसीबी उदयपुर, शरद चौधरी उप महानिरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण जयपुर, राजन दुष्यंत प्राचार्य आरपीटीसी किशनगढ़, शंकरदत्त शर्मा उप निदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर, राममूर्ति जोशी उप महानिरीक्षक एटीएस जयपुर, अरशद अली उप महानिरीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग जयपुर, आलोक वास्तव उप महानिरीक्षक कार्मिक पुलिस मुख्यालय जयपुर, राशि डोगरा डूडी पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण

इसी प्रकार से ममता गुप्ता पुलिस अधीक्षक राजसमंद, पूजा आहवाना पुलिस अधीक्षक पाली, अभिजीत पुलिस उपायुक्त क्राइम आयुक्तालय जयपुर, ओमप्रकाश मीणा पुलिस अधीक्षक डीग, देवेन्द्र कुमार विश्नोई पुलिस अधीक्षक कोटपुतली, विनीत कुमार बंसल पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर शहर, श्याम सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रथम, सीआईडी सीबी जयपुर, नारायण टोगस पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण, तेजस्वी गौतम, पुलिस अधीक्षक कोटा शहर, चूनाराम जाट कमांडेट पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर, मनीष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक चित्तौड़, सुधीर जोशी, पुलिस अधीक्षक बांसवाड़, राजकुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक एटीएस जयपुर, संजीव जैन पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व, अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, मोनिका सैन, कमांडेट हाडी रानी बटालियन अजमेर, ज्ञानचांद यादव पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर, करण शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर उत्तर, हनुमान प्रसाद मीणा पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम, राजेश कुमार कावट पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जयपुर, सुधीर चौधरी पुलिस अधीक्षक अलवर, मृदुल कच्छवाहा पुलिस अधीक्षक नागौर, लोकेश सोनवाल पुलिस अधीक्षक करौली, रतन सिंह पुलिस अधीक्षक ब्यावर तथा डॉ महावीर सिंह राणावत पुलिसअधीक्षक एसीबी जयपुर होंगे।

इसी प्रकार प्यारेलाल सिवरांग पुलिस अधीक्षक सिरोही, सतवीर सिंह पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेन्ट पुलिस मुख्यालय, सतनाम सिंह पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर, हर्षवर्धन अग्रवाला पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय सिविल राईट्स, डॉ अमृता दुहन पुलिस अधीक्षक गंगानगर, राजेश कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक टोंक, ऋचा तोमर पुलिस अधी अधीक्षक डीडवाना, दीगंत आनंद पुलिस अधीक्षक भरतपुर, राज राज वर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर दक्षिण, शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया पुलिस अधीक्षक जालौर, ज्येष्ठा मैत्री पुलिस अधीक्षक सीईडी सीबी जयपुर, विकास सांगवान पुलिस अधीक्षक धौलपुर, अमित कुमार पुलिस अधीक्षक झालावाड, कुंदन कंवरिया पुलिस अधीक्षक फलौदी, ब्रजेश ज्योति उपाध्याय पुलिस अधीक्षक झुंझुंनु, सुमति मेहराड़ा पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर, प्रवीण नायक नूनावत पुलिस अधीक्षक सीकर, अमित जैन पुलिस उपायुक्त पूर्व जोधपुर, शाहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर, अभिषेक शिव हरे पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, रमेश पुलिस अधीक्षक बालोतरा, प्रशांत किरण पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, बी आदित्य पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ, अभिषेक अंडाशु पुलिस अधीक्षक बांरा तथा मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर होंगे।

यहा देखें सूची

आईएएस की सूची

आईपीएस की सूची

आरएएस की सूची

आरएएस की सूची 2