स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान की महिला क्रिकेटरों को तोहफा

महिला क्रिकेटरों
महिला क्रिकेटरों

जयपुर : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, राजस्थान की महिला क्रिकेटरों के लिए सुंदर कांती जोशी पुरस्कार की राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की गई है। यह घोषणा महिला क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है। संशोधित पुरस्कार 2025-26 सत्र से लागू होंगे।

क्लब अध्यक्ष विपिन जोशी ने बताया कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। संशोधित पुरस्कार संरचना इस प्रकार है:

सब-जूनियर वर्ग: पुरस्कार राशि ₹5,000 से बढ़ाकर ₹11,000 की गई है।

जूनियर वर्ग: पुरस्कार राशि ₹11,000 से बढ़ाकर ₹15,000 की गई है।

सीनियर वर्ग: पुरस्कार राशि ₹21,000 निर्धारित की गई है।

क्लब सचिव शरद जोशी के अनुसार, नकद पुरस्कार के अलावा, खिलाड़ियों को किट बैग, ट्रैवल बैग, ट्रॉफी और सम्मान पत्र भी दिए जाएंगे। क्लब कोषाध्यक्ष अशोक जोशी ने बताया कि इन सभी पुरस्कारों का वितरण 3 अप्रैल को होने वाले एक भव्य समारोह में किया जाएगा। यह पहल राज्य में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े : दूदू में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा