जयपुर। वीवीडी योग मंत्रा क्लब ने बुधवार को मालवीय नगर स्थित बी-129 में लहरिया व तीज महोत्सव मनाया। इस आयोजन में शहर की गणमान्य महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाएं लहरिया व बंधेज के कपडों में तैयार होकर आई। गुंजन बुलानी के नेतृत्व में महिलाओं ने डांस व अन्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम का आनंद लिया। वीवीडी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनामिका शर्मा ने बताया कि योग मंत्रा और क्लब भारतीय धर्म और संस्कृति के लिए लहरिया उत्सव हर वर्ष मनाता आ रहा है।
नीलम जोनवाल, खुशी नारवानी, निशा चंदानी, मानसी राजानी, स्वाती कुंगवानी, कमलेश मलिक ने एक सी ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया। ग्रुप की सभी महिलाओं ने भी रैंप वॉक किया। छवि गंगलानी, नीतू मंगलानी ने डीजे व कार्यक्रम का संचालन किया। दुर्गा शर्मा व तरुणा वाधवानी ने कार्यक्रम में पधारी सभी महिलाओं का आभार जताया।’