मुख्यमंत्री पहुंचे ईएचसीसी अस्पताल, श्रवण सिंह बगड़ी और अनीता भदेल के पति की ली जानकारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार शाम को जयपुर स्थित इटर्नल हार्ट केयर सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (EHCC) पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधायक अनीता भदेल के पति भीमसिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

शर्मा ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से दोनों की सेहत की जानकारी ली और इलाज की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने श्रवण सिंह बगड़ी और भीमसिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवारजनों को धैर्य रखने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेताओं और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें ; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लालसागर वन खंड में मातृ वन की स्थापना की