भजनलाल शर्मा ने शिक्षा बजट की समीक्षा, हरियालो राजस्थान को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा विभागों से जुड़ी बजट घोषणाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को सुविधाओं के विस्तार व सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हरियालो राजस्थान अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र सीएम को सौंपा।

भजनलाल शर्मा ने शिक्षा बजट की समीक्षा
image source : via x.com
  • भजनलाल शर्मा शिक्षा बजट समीक्षा – विभागीय घोषणाओं पर दिए निर्देश
  • हरियालो राजस्थान अभियान सम्मानित – वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से प्रमाणपत्र
  • सरकार की प्रतिबद्धता – पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार

CM Bhajanlal Sharma Reviews Education Budget : जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक सुविधाओं और सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनका व्यापक विस्तार सुनिश्चित किया जाए।

बैठक का विशेष क्षण तब रहा जब उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री को हरियालो राजस्थान अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रमाणपत्र सौंपा। यह सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से दिया गया, जिसने राजस्थान सरकार की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को वैश्विक मंच पर रेखांकित किया।

यह भी पढ़े :देवनानी ने मां अंबे के चरणों में टेका माथा, आस्था संग जनसेवा का संकल्प

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक #एक_पेड़_माँ_के_नाम जैसे अभियानों में भागीदारी कर पर्यावरण संवर्धन को नई दिशा दे।