महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर देवनानी उदयपुर जाएंगे: प्रताप गौरव केंद्र पर देंगे पुष्पांजलि

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

जयपुर| राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार 29 मई को उदयपुर जाएंगे | देवनानी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे | देवनानी जयपुर से प्रातः वायुयान द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे |

देवनानी उदयपुर में प्रातः 8:00 बजे प्रताप गौरव केंद्र पहुंचकर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे |

देवनानी उदयपुर के होटल रेडिसन में गुरुवार को ही प्रातः 9:30 बजे आयोजित वर्तमान एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्षों के समागम समारोह को भी संबोधित करेंगे |

देवनानी उदयपुर के झाड़ोल में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे |