जयपुर। राज्य सरकार के डेढ़ साल पूरे होने पर गहलोत ने मीडिया से संवाद में कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “वो खुद ही बोल रहे हैं कि डेढ़ साल से यमुना का पानी लाएंगे, एग्रीमेंट हो गया है, डीपीआर बन रही है। तब मैंने कहा कि अगर पानी सच में आता है, तो यह खुशी की बात होगी। ऐसा हुआ तो मैं जाकर माला पहनाऊंगा।”
मुंबई ब्लास्ट केस में 11 लोगों को बरी किए जाने के सवाल पर उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “वो मामला ज्यूडिशियरी में चल रहा है।” राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की मांग और एबीवीपी द्वारा पुतला जलाने के सवाल पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।
प्रदेश सरकार के डेढ़ साल पूरा करने पर प्रश्न का उत्तर :
वो खुद ही बोल रहे हैं डेढ़ साल से यमुना का पानी लाएंगे एग्रीमेंट हो गया है, डीपीआर बन रही है तब मैंने कहा कि अगर पानी आता है वास्तव में तो बहुत खुशी की बात होगी, तो अगर ऐसा हो गया तो मैं जाकर माला पहनाऊंगा।
मुंबई ब्लास्ट… pic.twitter.com/ri1AVyFvHE
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 30, 2025
“छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। उनकी नीति यही है, वो तो कुछ भी कर सकते हैं। ये लोकतंत्र है, अगर मेरा पुतला फूंका गया तो भी मुझे कोई आपत्ति नहीं।” उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं।
“जितने नेता निकले हैं, चाहे अरुण जेटली हों या अन्य, सब छात्र राजनीति से ही निकले हैं। ये सिलसिला चलता रहना चाहिए।” उन्होंने साफ कहा कि चुनावों के लिए वे लगातार मांग कर रहे हैं।“हमने केवल पोस्टपोन किए थे। हमें उम्मीद थी सरकार बनेगी और पहला काम चुनाव करवाना होगा, लेकिन सरकार नहीं बनी। अब बहानेबाजी इन्हें नहीं करनी चाहिए।”
यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लेंगे अहम बैठक, अधिकारियों और कलेक्टरों को देंगे निर्देश