जयपुर: राजस्थान के लोगों को त्योहारों से पहले महंगाई का झटका लगा है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने सरस घी की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज (शुक्रवार से) पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं।
नई कीमतें:
नॉर्मल सरस घी (1 लीटर पैक): अब ₹568 की जगह ₹588
गाय का घी (1 लीटर पैक): अब ₹588 की जगह ₹608
टिन पैक भी महंगे:
नॉर्मल घी (15 किलो टिन): ₹623 प्रति किलो की जगह ₹643 प्रति किलो (कुल ₹9645)
गाय का घी (15 किलो टिन): ₹643 प्रति किलो की जगह ₹663 प्रति किलो (कुल ₹9945)
इस प्रकार, 15 किलो के टिन पर पूरे ₹300 की वृद्धि हुई है।
त्योहारी सीजन में घी की बढ़ती मांग को देखते हुए RCDF ने यह फैसला लिया है। सरस घी की कीमतों का निर्धारण RCDF द्वारा ही किया जाता है, जबकि दूध की कीमतें जिला डेयरी संघ तय करते हैं। अब उपभोक्ताओं को त्योहारों पर घी खरीदने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़े : एलएंडटी फाइनेंस और गूगल पे ने की साझेदारी