ममता भूपेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

ममता भूपेश
ममता भूपेश

जयपुर। राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अनुसूचित जाति (SC) विभाग का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में सामाजिक न्याय और दलित वर्ग के सशक्त नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ममता भूपेश पहले भी महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में अपनी कार्यशैली और सक्रियता के लिए जानी जाती रही हैं।

ममता भूपेश
ममता भूपेश

कांग्रेस संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन विस्तार में अनुसूचित जाति वर्ग की भागीदारी को और मज़बूती मिलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति से SC विभाग में नई ऊर्जा का संचार होगा और स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें ; देवनानी ने 60वें त्रिदिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव पोस्टर का किया विमोचन