मुंबई : राजस्थान के तिजारा से विधायक और “मोदी का परिवार” के सदस्य स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख, पूज्य धीरेंद्र शास्त्री का युगांडा (पूर्वी अफ्रीका) की आध्यात्मिक यात्रा से लौटने पर स्वागत किया। यह मुलाकात मुंबई में हुई।
स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से उनकी युगांडा यात्रा के आध्यात्मिक अनुभवों और वहाँ आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने लिखा, “उनका सान्निध्य सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा देता है।”
धीरेन्द्र शास्त्री की युगांडा यात्रा का उद्देश्य वहाँ रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच सनातन धर्म का प्रचार करना था। उनकी यात्रा के दौरान, उन्होंने कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें भक्तों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई।
यह भी पढ़े :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी