महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महिलाओं ने की अनूठी पहल

क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025–27) के विजन
क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025–27) के विजन

क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025–27) के विजन पर हुआ प्रेजेंटेशन, महिलाएं आगामी योजना देखकर हुईं रोमांचित

जयपुर। रियल एस्टेट क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025-27) ने अपना विजन और मिशन स्पष्ट किया। प्रकोष्ठ कन्वीनर अल्पना शर्मा ने इसके लिए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया, जिससे आगामी दो वर्षों की योजनाओं और उद्देश्यों को बताया गया।कन्वीनर और स्टेट कोऑर्डिनेटर क्रेडाई राजस्थान वुमेन विंग अल्पना शर्मा ने बताया कि इस मौके पर हुए कार्यक्रम में वेलकम स्पीच और प्रजेंटेशन क्रेडाई प्रेसिडेंट ने दी।

वहीं मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विशिष्ट अतिथि आंत्रप्रिन्योर सुनीता शेखावत रहीं। इस मौके पर नई कार्यकारिणी समिति का इंस्टॉलेशन सेरेमनी समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें चेयरपर्सन अनुराग शर्मा, वाइस चेयरपर्सन राजेन्द्र सिंह पचार, प्रेसिडेंट रविंद्र प्रताप सिंह, सेक्रेट्री आशीष अग्रवाल, धीरेन्द्र मदान, सनी, रवि जोशी, निहाल डंगायच, परिधि डंगायच सहित अन्य सदस्य और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

नॉलेज सेशन और मेंटरशिप प्रोग्राम होंगे:

क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025–27) के विजन
क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025–27) के विजन

प्रेजेंटेशन में बताया गया कि महिला प्रकोष्ठ की ओर से नॉलेज सेशन्स, प्रोफेशनल मेंटरशिप प्रोग्राम्स और ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए जाएंगे। इससे महिलाएं इस क्षेत्र में तकनीकी रूप से दक्ष और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

सीएसआर के तहत मजबूत सामाजिक जिम्मेदारी:

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के कौशल विकास, पौधारोपण अभियान, महिला श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्यक्रमों के अलावा श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना जैसे सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

संस्कृति व धरोहर संरक्षण पर भी फोकस:

क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025–27) के विजन
क्रेडाई राजस्थान महिला प्रकोष्ठ (2025–27) के विजन

कार्यशालाओं से स्थानीय सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य परंपरा के संरक्षण की दिशा में भी महिला प्रकोष्ठ सक्रिए रूप से कार्य करेगा। इसके लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। प्रजेंटेशन में आर्ट एंड कल्चर के बारे में विस्तार से बताया गया तो महिलाएं रोमांचित नजर आईं। दूसरी ओर महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों को डिजिटल मीडिया के जरिए व्यापक स्तर तक पहुंचाने की योजना भी प्रेजेंटेशन में बताई गईं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री पुरी के साथ पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण किया