जयपुर नगर निगम का नया नक्शा तैयार : सबसे बड़ा और सबसे छोटा वार्ड तय

राजस्थान सरकार ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर को मिलाकर नया प्रारूप तैयार कर लिया है। 150 वार्डों वाले इस निगम में अब वार्ड 135 सबसे बड़ा और वार्ड 31 सबसे छोटा होगा। आपत्तियों के निपटारे के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। आगामी चुनावों से पहले आरक्षित वार्डों का निर्धारण भी किया जाएगा।

New Jaipur Municipal Map Finalized: Ward 135 Biggest, Ward 31 Smallest
image source : via jaipurmc
  • 150 वार्ड: जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर का विलय, नया नक्शा जारी
  • सबसे बड़ा वार्ड: वार्ड 135 की जनसंख्या 32,272, सबसे छोटा वार्ड 31
  • आरक्षण और चुनाव: गजट नोटिफिकेशन के बाद वार्डों का आरक्षण तय होगा

New Jaipur Municipal Map Finalized  जयपुर। राजस्थान सरकार ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर को एकीकृत कर नए नगर निगम जयपुर का प्रारूप अंतिम रूप से तैयार कर लिया है। जल्द ही इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। नए निगम में कुल 150 वार्ड होंगे, जिससे शहर के प्रशासनिक ढांचे को अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

अंतिम परिसीमन में वार्ड नंबर 135 को सबसे बड़ा और वार्ड नंबर 31 को सबसे छोटा घोषित किया गया है। वार्ड 135 की जनसंख्या 32,272 है, जबकि वार्ड 31 में 13,499 लोग रहेंगे। पहले जारी ड्राफ्ट में वार्ड नंबर 19 सबसे बड़ा और वार्ड 132 सबसे छोटा प्रस्तावित था, लेकिन आपत्तियों और सुझावों के बाद इसमें बदलाव किए गए।

राज्य सरकार ने 6 महीने पहले ही नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर को एक करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। प्रारूप पर आपत्तियां आमंत्रित की गईं और उनका निपटारा करने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जिला निर्वाचन शाखा की ओर से वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें ; एक ही छत के नीचे समाधान: सवाईमाधोपुर में सेवा शिविर की नई पहल

वार्डों में एससी, एसटी की अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों को आरक्षित श्रेणी में रखा जाएगा। इसके बाद ओबीसी वर्ग और महिलाओं के लिए लॉटरी प्रणाली लागू की जाएगी। यह प्रक्रिया स्वायत्त शासन विभाग और जिला निर्वाचन शाखा मिलकर पूरी करेंगे।

जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर का कार्यकाल इस साल नवंबर में पूरा हो रहा है। सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन फॉर्मूले के तहत सभी नगरीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने की योजना बना रही है। संभावना है कि अगले साल प्रदेश के सभी निकायों में चुनाव एक साथ होंगे।