तीनों में लड़कियों का प्रर्दशन रहा बेहतर
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई ) ने सोमवार को 12 वीं का परिणाम जारी किया। विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय का अलग-अलग परिणाम जारी किया है। तीनों ही संकाय में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा है।
विज्ञान संकाय की बात करें तो 279911 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें परीक्षा में 277375 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 97.08 है तो लड़कियों का पास प्रतिशत 98.90 है। वाणिज्य संकाय में 29387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि 29030 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 98.66 है, तो लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 रहा। ठीक ऐसा ही कला संकाय में भी रहा। कला संकाय में 719743 ने पंजीकरण किया था। इसमें से परीक्षा में 75415 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कला संकाय में 95.80त्न लड़के पास हुए। तो 97.86त्न लड़कियां पास हुईं।
राजस्थान बोर्ड में पहली बार आए सभी सब्जेक्ट में 100 में से 100
सीबीएसई , यूपी बोर्ड, एमपी बोर्ड सहित अन्य बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट के 100 में से 100 अंक कई बार आए हैं। लेकिन राजस्थान बोर्ड में पहली बार अलवर की प्राची ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। अब प्राची की मार्कशीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
स्कूल व परिवार में है जश्न का माहौल
प्राची के पिता ने कहा कि उनको अपनी बेटी पर गर्व है। बेटी ने राजस्थान में टॉप किया है और उसके सभी विषयों में 100 में से 100 अंक आए हैं। राजस्थान बोर्ड में शायद पहली बार किसी छात्र ने ऐसा किया है। प्राची के स्कूल के शिक्षकों और स्टूडेंट्स ने मिलकर स्कूल और आसपास के क्षेत्र में मिठाइयां बाटीं। सभी ने प्राची को साफा और माला पहनाकर बधाई दी।
आईएएस बनना चाहती है प्राची
प्राची ने कहा कि वो आईएएस बनना चाहती है। उनके पिता नरेंद्र कुमार सोनी बैंक में नौकरी करते हैं जबकि उनकी माताजी बेबी गृहिणी हैं। प्राची ने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी और शुरुआत से ही लगातार पढ़ाई करते रही। उसने पढ़ाई के अलावा किसी अन्य चीज को प्राथमिकता नहीं दी और हमेशा पढ़ाई पर फोकस रखा। प्राची ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि जो लोग लगातार पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी अच्छा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। उन लोगों को अपने शिक्षकों की मदद लेनी चाहिए. क्योंकि शिक्षक को फॉलो करके ही आप जीवन में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:कोटड़ी भट्टी कांड :दोनों दरिंदों को फांसी की सजा