सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन ने कश्मीर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा शुरू कर फिर रचा इतिहास

सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन
सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन

जयपुर। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन ने सोमवार 4 अगस्त को हर वर्ष की भांति ऐतिहासिक डल लेक पर बहुत विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर पूरे दुनिया में ये संदेश देने की कोशिश की है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है और सभी भारत से प्यार करते हैं। सैल्यूट तिरंगा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन पालीवाल ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने पार्लियामेंट में इस कार्यक्रम की चर्चा 2023 को की थी। तिरंगे को प्यार एवं सम्मान करने वाले हजारों की संख्या में हिंदू एवं मुस्लिम खासकर मुस्लिम बुजुर्ग, महिला, युवा, युवती एवं स्कूल एवं मदरसों के बच्चे डल लेक पर आए उन लोगों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली एवं शिकारा बोट प्रतियोगिता में शिकारा पर तिरंगा झंडा लगाकर एवं सैल्यूट तिरंगा का बैनर लगाकर भारत माता की जयकारा के साथ पूरे कश्मीर को तिरंगामय करते हुए।

यात्रा की शुरुआत की और शिकारा प्रतियोगिता कराई। शिकारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले को 31,000 रूपए की राशि भी दी गई। इस तरह से डल लेक से शुरू यह ऐतिहासिक यात्रा का पूरा माहौल राष्ट्रवादी जनजागरण का माहौल था। चारों तरफ भारत माता की जय, जय हिन्द, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के जयकारा गूंज रहे थे हर व्यक्ति के हाथ में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, मुख्य राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा मोर्चा प्रभारी नवीन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह संगठन भारत के 29 राज्यों एवं विश्व के 20 देशों में निरंतर तिरंगा सम्मान के लिए कार्य कर दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़े ; अनियमितताओं में लिप्त कार्मिकों के वित्तीय लेन-देन की शक्तियों पर लगाई जाए रोक : सहकारिता मंत्री