राजस्थान एसोसिएशन यूके के तत्वावधान में सात्विस पाटिदार सेंटर में होगा भव्य आयोजन
राज्यपाल ने महोत्सव के लिए आयोजकों को दीं अग्रिम शुभकामनाएं
जयपुर। शहर के सात्विस पाटिदार सेंटर में राजस्थान एसोसिएशन यूके द्वारा 25 जून को आयोजित होने वाले ‘जीमण’ की तैयारियां चरम पर हैं। राजस्थान , यूरोप और यूके से बड़ी संख्या मेें मेहमान इसमें भाग लेंगे। कुछ नामचीन हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी। आयोजन का उद्देश्य श्रीअन्न यानी सुपर फूड, मोटा अनाज को बढ़ावा देना होगा।
संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया
भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। भारत पूरे विश्व में मोटे अनाज के उत्पादन में पहले स्थान पर है। इसमें भी राजस्थान सबसे ऊपर है। बाजरे के उत्पादन के लिए राजस्थान पहले पायदान पर है। ज्वार के उत्पादन में तीसरे पायदान स्थान पर है। यह धान घटते पोषण और बढ़ती बीमारियों के दौर में सुरक्षा कवच है।
सबसे बड़ा उत्सव होगा
कुलदीप सिंह ने बताया कि जीमण राजस्थान से प्रदेश में हुए आयोजनों में सबसे बड़ा उत्सव होगा। लोग बेसब्री से इस उत्सव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लगभग 100-150 राजस्थानी स्वयंसेवक, जिनमें पुरुष, महिला और बच्चे सब मिलकर इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए पिछले कई महीनों से तैयारी में जुटे हैं। साज सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। महिलाएं हॉल को मारवाड़ की थीम पर सजाने का काम रही हैं। जीमण का मेन्यू भी तैयार हो गया है। सभी पकवानों की लिस्ट तैयार है। रंगबिरंगे परिधान, साफा तैयार हैं।
तैयारियों में जुटे सैंकड़ों महिला-पुरुष
दिलिप ने कहा कि राजस्थानी जीमण का हिस्सा बनने के लिए आतुर हैं। अनुभव ने बताया कि सभी वोलेंटियरस् ने अलग-अलग टीम में बंटकर अपनी जिम्मेदारी ले रखी है। कोई भोजन तो कोई साज-सज्जा का काम देख रहा है। सृष्टि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली है। राजस्थान एसोसिएशन यूके सांस्कृतिक सेतु का काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य विदेशों में बसे राजस्थानीयों को एक साथ लाना तथा युवा पीढ़ी को ऐसा परिवार देना है, जहां वे अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं को समझ सकें, उन्हें महसूस कर सकें तथा जीमण के माध्यम से उन्हें जी सकें।
राजस्थान एसोसिएशन यूके लगभग सात साल से पूर्ण रूप से नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रही है। यहां पढऩे आए हुए बच्चों के लिए या फिर यहां रह रहे राजस्थानियों के लिए यह एक परिवार बनकर हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहती है। भारत से आने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों का आदर सत्कार और मान सम्मान में सदैव तत्पर रहने वाली यह संस्था एक कोहिनूर की भांति चमक रही है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें : ये हेल्दी तेल आपके बच्चे के बालों को रखेंगे जड़ से मजबूत