सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन, पुलिस खाली हाथ

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके पैतृक गांव गोगामेडी में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले गुरुवार को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान हनुमानगढ़ में लाया गया था। अंतिम यात्रा के दौरान राजपूत समाज के हजारों की तादाद में लोग उनकी शवयात्रा के साथ चले।

दो दिन पहले हुई थी हत्या

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

बता दें कि दो दिन पहले गोगामेड़ी की उन्हीं के कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं लोगों ने प्रदेशभर प्रदर्शन किए। उन्होंने 24 घंटे तक गोगामेड़ी का शव नहीं उठाया। बुधवार देर रात समझाइश के बाद गोगामेड़ी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इधर, पुलिस ने आरोपियो की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : आज होगा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार, देखें उनके गांव गोगामेड़ी की तस्वीरें

Advertisement