सुशांत ने ‘मां’ के नाम लिखा था आखिरी संदेश, अतीत की यादें पलकें भिगो रही हैं

sushant singh rajput
sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके खुदखुशी करने की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उनके फैंस भीगी आंखों से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में उनकी मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बेहद संजीदा ओर साधारण स्वभाव के सुशांत को कभी अपने स्टार होने का घमंड नहीं था। थियेटर से शुरु हुआ उनका सफर टीवी तक पहुंचा और वहां भी उन्होंने कम समय में कामयाबी हासिल करते हुए बड़े पर्दे तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली ओर इतना ही नहीं कम समय में खुद को एक एक्टर के रूप में स्थापित भी कर लिया।

बिहार से रखते थे ताल्लुक, पटना में बीता बचपन
बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर में उनका निवास हैं जहां उनके पिता के के सिंह रहते हैं और इस खबर के बाद उनका रो रोकर बुरा हाल है। सुशांत की प्रारंभिक पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से पड़ाई की। फिर, दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। सुशांत के परिवार में उनके पिता के अलावा उनकी चार बहिनें हैं।

बतौर ग्रुप डांसर की शुुरुआत
सुशांत ने फिल्मों में शुरूआत बतौर डांसर किया। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता ने उन्हें खास पहचान दी। उनके टीवी करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी नजर आए थे।

अंकिता लोखंडे भी सदमे में
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सुशांत के इस तरह चले जाने से सदमे में हैं। सीरियल पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे के साथ काम किया था। दोनों सीरियरल में लीड रोल में थे। इसी शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, लंबे चली इस रिलेशन शिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

यह भी पढ़ें-सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव

इन फिल्मों में किया काम

  • एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी महेंद्र
  • काय पो छे!
  • केदारनाथ
  • छिछोरे
  • चंदा मामा दूर के
  • डिटेक्टिव ब्योमकेस बक्सि
  • पीके
  • रबता
  • शुद्ध देसी रोमांस
  • सोनचिडिय़ा

इंस्टाग्राम पर मां के नाम लिखा था आखिरी संदेश

मां की तस्वीर शेयर करते हुए सुशांत ने लिखा था, आंसुओं से भीगता अतीत, मुस्कुराहट की एक गोलाई पर उकेरते सपने और एक अल्कालिक जीवन, दोनों के बीच बातचीत …
‘मां’

उनके इस मैसेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अंतिम समय में बहुत ही डिप्रेशन में जी रहे थे।

धोनी से थी करीबी दोस्ती
टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी महेंद्र सिंह धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी में उनका किरदार निभाकर सुशांत सिंह राजपूत और धोनी के रिश्ते ओर करीब हो गए थे। सुशांत के जाने से फिल्मी जगत ही नहीं खेल जगत के महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर , विराट कोहली जैसे बड़़े सितारों ने भी दुख जताया है।