डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है स्वीट पटेटो, पेट-दिल रहेगा स्वस्थ

स्वीट पटेटो
स्वीट पटेटो

शकरकंद को हम अंग्रेजी में स्वीट पटेटो कहते हैं। ये स्वाद में बहुत मीठा होता है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाता है। ये बेहद पौष्टिक सब्जी है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे रोजाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शकरकंद खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में शकरकंद खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि आप इन्हें अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।

विटामिन ई का भरपूर स्रोत

स्वीट पटेटो
स्वीट पटेटो

शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। ये शरीर में जाकर विटामिन ्र में बदल जाता है। आपको बता दें कि विटामिन ई आंखों की रोशनी बढ़ाने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसका सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं।

डाइजेशन सुधारे

शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाने में अहम रोल प्?ले करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही आंतों को भी स्वस्थ बनाए रखता है। अगर आपको गैस या अपच की परेशानी रहती है तो शकरकंद आपके लिए मददगार हो सकता है।

डायबिटीज में भी असरदार

इसका स्वाद मीठा होता है। ठसके बावजूद शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर करते हैं।

वेट लॉस में फायदेमंद

शकरंद कम कैलोरी वाला फूड आइटम है जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप कम खाते हैं। यही कारण है कि इससे वजन कम होता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

आपको बता दें कि शकरंद में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

इम्युनिटी बूस्टर है शकरकंद

शकरंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्?स से बचाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसे डाइट में शामिल करने से सर्दी, जुकाम और अन्य इन्फेक्शन से लडऩे में मदद म?िलती है।

दिल को रखे हेल्दी

शकरकंद में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं। हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

शकरकंद में विटामिन ई, सी, बी6, पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, शकरकंद आयरन का भी सोर्स है। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं।

इन तरीकों से डाइट में शामिल करें शकरकंद

आप इसे उबालकर नमक-नींबू डालकर खा सकते हैं।
इसे तंदूरी स्टाइल में भूनकर भी खाया जा सकता है।
आप इसका टिक्की या कटलेट भी बना सकते हैं।
स्वीट पोटैटो का चाट बनाना भी एक बेहतरीन विकल्प है।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित दिल्ली पहुंचे…