चीन-ताइवान तनाव : चीनी सैनिकों को रोकने के लिए ताइवान ने बीच पर एंटी लैंडिंग स्पाइक लगाए

ताइपे। चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से तनाव जारी है। यह पिछले माह उस वक्त और बढ़ गया जब फिजी में दोनों देशों के राजनयिकों के बीच हाथापाई हो गई। ऐसे में ताइवान को आशंका है कि चीनी सेना कभी भी हमला कर सकती है।

इसलिए सुरक्षा को देखते हुए ताइवान ने किनमेन द्वीप के समुद्री तटों पर एंटी लैंडिंग स्पाइक (लोहे की नुकीली छड़ें) लगा दिए हैं ताकि चीनी सेना समुद्री रास्ते से वहां न पहुंच सके। इतना ही नहीं स्पाइक्स से कुछ ही दूरी पर टैंक भी तैनात कर दिए हैं।

ये समुद्र में काफी दूर से साफ दिखाई देते हैं। हालांकि, ताइवान के लोगों में विरोधाभास है कि समुद्री तट पर कोई स्मारक बनाया जा रहा है।

दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों देशों के बीच लड़ाई छिडऩे का खतरा लगातार बना रहता है। इसमें ताइवान के सहयोगी के तौर पर अमेरिकी को भी शामिल होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-दुनिया में कोरोना : अमेरिका में एक दिन में 1.28 लाख केस सामने आए