अमेजन ने भारत में एलेक्सा के साथ थर्ड जनरेशन इको शो 5 स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च किया

अमेजन
अमेजन

नई दिल्ली। अमेजन ने भारत में एलेक्सा के साथ थर्ड-जनरेशन इको शो 5 स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च किया है। इसमें एक नया डिज़ाईन दिया गया है। बिल्ट-इन कैमरा के साथ 5.5’’ का कंपैक्ट स्मार्ट डिस्प्ले घर की आसानी से निगरानी करता है। इसमें एलेक्सा के साथ स्मार्ट होम कंट्रोल दिए गए हैं। पिछली जनरेशन के मुकाबले दोगुने बेस और स्पष्ट वोकल्स के साथ यह अभी तक का सबसे अच्छी साउंड वाला इको 5 है। यह फंक्शनैलिटी के साथ मनोरंजन भी प्रदान करता है। ग्राहक इसकी मदद से अपने स्मार्ट होम अप्लायंस चला सकते हैं। वो कंपैटिबल होम अप्लायंसेज़ जैसे सिक्योरिटी कैमरा और वीडियो डोरबेल मैनेज कर सकते हैं। एक नजर में टू-डू लिस्ट और कैलेंडर देख सकते हैं। तथा हैंड्सफ्री रहते हुए म्यूज़िक चला सकते हैं। यह सब एलेक्सा की मदद से संभव है।

ऑल न्यू इको शो 5 (3 जनरेशन) चारकोल और क्लाउड ब्लू कलर्स में केवल 10,999 रुपये के डिस्काउंटेड मूल्य में उपलब्ध है। यह अमेजन, फिल्पकार्ट या अन्य ऑनलाईन स्टोर तथा रिलायंस डिजिटल एवं क्रेामा के चुनिंदा ऑफलाईन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

अमेजन
अमेजन

अमेजन डिवाईसेज़ इंडिया के डायरेक्टर एवं कंट्री मैनेजर, दिलीप आर. एस. ने कहा, हमें नया इको शो 5 लॉन्च करने की खुशी है। यह एलेक्सा की मदद से दैनिक जीवन को बहुत आसान बना देगा। इसमें स्मार्ट डिस्प्ले देकर हमने अपने ग्राहकों की सुविधाओं को बहुत अधिक बढ़ा दिया है।

वो बिल्ट-इन कैमरा की मदद से दूर से ही अपने घर की निगरानी कर सकते हैं, अपने स्मार्ट होम को मैनेज कर सकते हैं, और वॉईस कमांड की मदद से हैंड्सफ्री संगीत का आनंद ले सकते हैं तथा रेसिपी और कैलेंडर जैसे विज़्युअल कंटेंट देख सकते हैं। यह हमारे ग्राहकों के दैनिक जीवन में सुगमता से शामिल हो जाने वाले स्मार्ट अनुभव पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। हम इको शो 5 के भारत में सभी परिवारों का एक स्मार्ट साथी बनने के लिए आशान्वित हैं।

इको शो 5 (3 जनरेशन) में 5.5’’ डिस्प्ले के साथ नया व कंपैक्ट डिज़ाईन दिया गया है। इस डिवाईस में राउंड किनारों के साथ डिस्प्ले पर इन्फिनिटी कवर ग्लास दिया गया है। इसके बेहतर यूज़र इंटरफेस के साथ रात में भी स्पष्ट व्यू मिलता है। इस डिस्प्ले पर यूज़र्स मौसम के अपडेट एक नजर में देख सकते हैं, स्क्रीन से स्मार्ट होम कंट्रोल ऑपरेट कर सकते हैं, या कंपैटिबल सिक्योरिटी कैमरा वीडियो फीड देख सकते हैं।

यह भी पढ़े : जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला, आतंकवाद से निपटने में ढिलाई का आरोप