
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव बि कूटनीति से काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है और इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है।
तेजस्वी ने कहा कि उन्हें लगता है कि चुनाव के दौरान भाजपा यह कहेगी कि नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा कहने भर से भरोसा नहीं किया जा सकता।
तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, अगर बीजेपी वाकई चाहती है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनें, तो वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस पर हलफनामा साइन करवाए कि अगले पांच साल तक वही मुख्यमंत्री रहेंगे।उन्होंने भाजपा पर गठबंधन की राजनीति को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को खत्म कर देती है।
तेजस्वी ने कहा, देशभर में आप देख लीजिए, भाजपा ने जिन भी क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया, उन्हें खत्म कर दिया। बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के साथ क्या किया, वह सबके सामने है।