भाजपा सासंद प्रज्ञा सिंह पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, कहा…

भोपाल। भाजपा सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। प्रज्ञा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्लेन में बैठे यात्रियों के गुस्से का सामना करना कर पड़ रहा है।

 

वीडियो में एक यात्री प्रज्ञा से कह रहा है कि आपको शर्म आनी चाहिए। आप जनप्रतिनिधि हैं और जनता को परेशान कर रही हैं। इस वीडियो की सफाई में प्रज्ञा सिंह ने कहा कि मैं स्पाइसजेट फ्लाइट से यात्रा कर रही थी। मेरी रीढ़ की हड्डी में कुछ दिक्कत थी और मुझे ए 1 सीट दी गई थी जिसमें लेग स्पेस था। मैंने इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी भुगतान किया था। उन्होंने आगे कहा, मुझे वहां वीलचेयर से लाया गया।

 

एयरहोस्टेस ने मुझे वहां बैठने से मना किया। 2 लोगों ने मुझसे कहा कि यह इमर्जेंसी सीट है लेकिन यह कहीं मेंशन नहीं था कि यह इमर्जेंसी सीट है। मैंने उनसे कहा कि अगर ऐसा कोई नियम है तो रूल बुक भी दी जानी चाहिए। उनके पास कोई रूल बुक भी नहीं थी।