देवनानी को रिनेनसेंस ऑफ इंडियन ऐज्यूकेशन रिफार्मस पुस्तक भेंट

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

जयपुर। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को मंगलवार को यहां विधान सभा में एम्स, नई दिल्ली के पूर्व रिसर्च फेलो संजीव नारायण माथुर ने अपनी नव प्रकाशित कृति रिनेनसेंस ऑफ इंडियन ऐज्यूकेशन रिफार्मस पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। पुस्तक के लेखक माथुर ने बताया कि उन्होंने वासुदेव देवनानी के विभिन्न समाचार पत्रों में नई शिक्षा नीति पर प्रकाशित आलेखों से प्रेरित होकर नई शिक्षा नीति से आने वाले विभिन्न बदलावों का पुस्तक में समावेश किया है। देवनानी ने पुस्तक के लेखक माथुर को बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर सोनिया माथुर, शरद राजवंशी, गौरव माथुर और रवि दिलवारिया भी मौजूद थे।