बोको हरम का क्रूर चेहरा, नाइजीरिया में 100 से अधिक लोगों की हत्या

एपी, मैदुगुरी। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकियों ने हमला कर 100 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को दावा किया कि आतंकियों ने बाजार, नमाजियों और लोगों के घरों में गोलीबारी की। योबे पुलिस के प्रवक्ता डुंगस अब्दुल करीम ने बताया कि रविवार शाम को 50 से अधिक आतंकी मोटरसाइकिलों से योबे प्रांत के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घुस गए और इमारतों में आग लगाने से पहले उन्होंने गोलीबारी की। योबे के उप गवर्नर इदी बार्डे गुबाना ने हमले में मरने वालों की संख्या 34 बताई है।

बोको हरम
बोको हरम

समुदाय के नेता जना उमर ने कहा कि उप गवर्नर ने हमले में मारे गए जिन 34 लोगों के बारे में बताया है, वो एक ही गांव के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमले में 102 ग्रामीणों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को या तो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दफना दिया गया था या उनके शव दफनाने के लिए ले गए थे।

यह भी पढ़ें : परिवर्तित बजट 2024-25 की घोषणाओं की समीक्षा बैठक