मालार्पण में काव्य-कलम की महफिल सजी

माल्यार्पण
माल्यार्पण

राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत और नीदरलैंड से साहित्यकार व उद्यमी रामा तक्षक रहे मुख्य अतिथि

जयपुर। बीते रविवार की शाम हर बार की तरह गीत-गज़़ल व कविता को समर्पित रही। सरदार पटेल मार्ग पर मालार्पण में इस काव्य-कलम कार्यक्रम के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया।  साहित्य व कला को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य सभा सांसद ओंकार सिंह लखावत व साहित्यकार व उद्यमी रामा तक्षक (नीदरलैंड्स) ने शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी रचनाकारों ने अपनी खूबसूरत रचनाओं से इस कार्यक्रम को सफल व सार्थक बनाया।

माल्यार्पण
माल्यार्पण

कार्यक्रम में आमंत्रित कवि/कवयित्री/कलाकार के रूप में लंदन से इन्दु बारौठ व जयपुर से चित्रा भारद्वाज, सुजीत गौड़, माला रोहित कृष्ण नंदन, अभिषेक यादव, देव सागर, शैफ़ाली शर्मा, एस.बी.आहत, भावेश लोहानी, अंकित तिवारी ने अपनी काव्य रचनाओं की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संचालन का दायित्व हास्य कवि सूर्य प्रकाश उपाध्याय मुक्त ने निभाया।

माल्यार्पण
माल्यार्पण

कार्यक्रम के अंत में आगन्तुक कवि/कवयित्री को माही संदेश के संरक्षक-सलाहकार सुधीर माथुर, मुख्य अतिथि ओंकार सिंह लखावत, रामा तक्षक व प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नंदन ने माही संदेश काव्य-कलम सम्मान से सम्मानित किया, इसके साथ ही लंदन की अग्रणी संस्था गुरुकुल यूके की संस्थापक इन्दु बारौठ द्वारा आमंत्रित अतिथि ओंकार सिंह लखावत, रामा तक्षक, माही संदेश के संरक्षक सुधीर माथुर व प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नंदन को साहित्य सेवा के लिए अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान प्रदान किया गया।

माल्यार्पण
माल्यार्पण

इस अवसर पर साहित्यकार रामा तक्षक द्वारा संपादित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका साहित्य का विश्व रंग का लोकार्पण भी किया गया। माही संदेश के संरक्षक-सलाहकार सुधीर माथुर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि माही संदेश काव्य-कलम कार्यक्रम का आयोजन हर माह मालार्पण में किया जाता है जिसमें साहित्य-समाज व कला जगत की हुनरमंद प्रतिभाएं शिरकत करती हैं।

माल्यार्पण
माल्यार्पण
माल्यार्पण
माल्यार्पण
माल्यार्पण
माल्यार्पण

यह भी पढ़ें : टॉर्क मोटर्स ने राजस्थान में विस्तार किया, जयपुर में पहला एक्सपीरियंस जोन लांच