गुणों का भंडार है फलों का राजा, खाने से मिलेंगे ये फायदे

आम
आम

फलों का राजा आम गर्मियों की इकलौती ऐसी चीज है, जिसके लगभग हर कोई पसंद करता है। यह कई लोगों का पसंदीदा फल होता है और इसलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है। दुनियाभर में आम की कई सारी किस्में मिलती हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाना पसंद करते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके बारे सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करने से एक ही नहीं कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसके बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आम के कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे-

वेट मेंटेन करने में मदद करें

वेट मेंटेन
वेट मेंटेन

आम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसे डाइट में शामिल करने से आपके वेट को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि आम भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे आपको अपने हेल्दी वेट को बनाए रखने में मदद मिलती है।

दिल को बनाए सेहतमंद

जुबां को भाने वाला आम आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोककर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में आम को शामिल करने से हार्ट हेल्थ और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

गट हेल्थ को बनाए बेहतर

आम दोनों तरह के फाइबर घुलनशील और अघुलनशील के अच्छा सोर्स होता है। आम शरीर पर ठंडक पहुंचाते हैं और पाचन में मदद करते हैं। इनमें एमाइलेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट को तोडऩे और पाचन में बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से अपच, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत मिलती

बालों और स्किन को फायदा पहुंचाए

विटामिन ए, सी और ई से भरपूर आम स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। ये विटामिन्स आपकी त्वचा को हर दिन होने वाले नुकसान से लडऩे में मदद करते हैं। इन विटामिन्स को सीधे स्किन पर लगाना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही आम के जरिए इसका इनटेक भी फायदा पहुंचाता है।

कैंसर को रोकने में मदद करें

आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो प्राकृतिक पदार्थ हैं, जो आपकी सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। आम में एक विशेष प्रकार का मैंगिफेरिन होता है, जो कैंसर को जन्म देने वाले नुकसान से बचाता है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानियों को खोज-खोज कर बाहर निकालें… गृह मंत्री शाह ने की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात