इन 5 योगासनों के अभ्यास से होगी ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग स्किन

योग न केवल आपके दिमाग को अधिक सक्रिय और खुला बनाता है, बल्कि ये आपको एक अच्छा, टोंड शरीर पाने में भी सक्षम बनाता है. ये शरीर के डिटॉक्स करता है. योग अभ्यास इम्युनिटी बढऩे में भी मदद करता है. ग्लोइंग स्किन के लिए भी आप योगासन कर सकते हैं. स्वस्थ और निखरी त्वचा पाने के लिए बहुत सारे योगासन हैं. आइए जानें ग्लोइंग स्किन के लिए आप कौन से योगासन कर सकते हैं.

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन
उष्ट्रासन
  • उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
  • अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। इसके बाद दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें।
  • इस पोजिशन में कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें।

हलासन

हलासन
हलासन
  • हलासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • सांस भरते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए टांगों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं।
  • इस दौरान हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा ही रखें। इसके बाद सांस लेते हुए धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

धनुरासन

  • धनुरासन के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने दोनों घुटनों को अपनी पीठ की तरफ से मोड़ें और हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ लें।
  • इसके बाद सांस लेते हुए अपने हाथों से पैरों को खींचें जिससे शरीर खुद-ब-खुद ऊपर उठेगा।
  • अपनी क्षमतानुसार इस पोजिशन में बने रहें फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे आ जाएं।

त्रिकोणासन

  • इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब दोनों पैरों के बीच फोटो में जितना गैप है उतना गैप कर लें। दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं।
  • सांस छोड़ते हुए बाएं पैर के पंजे को बाईं ओर मोड़ें और बाएं हाथ को नीचे लाते हुए पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। दूसरा हाथ ऊपर की ओर रहेगा।
  • इस पोजिशन में दो-तीन मिनट तक बने रहने के बाद धीरे-धीरे वापस आएं और फिर दूसरी तरफ से इसे दोहराएं।

भुजंगासन

  • भुजंगासन के लिए योगा मैट पर अपने हाथों को अपने कंधों के पास रखकर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने हाथों से प्रेशर देते हुए अपने शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। सांस भरते हुए शरीर को ऊपर उठाना है और ऊपर सांसों को जितनी देर रोक सकते हैं रोकें फिर सांस छोड़ते हुए नीचे की तरफ आ जाएं।
  • यह योगासन आपकी त्वचा पर निखार लाने में मदद करेगा।

उष्ट्रासन

  • उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
  • अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। इसके बाद दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें।
  • इसमें कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें।

धनुरासन

  • धनुरासन के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने दोनों घुटनों को अपनी पीठ की तरफ से मोड़ें और हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ लें।
  • इसके बाद सांस लेते हुए अपने हाथों से पैरों को खींचें जिससे शरीर खुद-ब-खुद ऊपर उठेगा।
  • अपनी क्षमतानुसार इस पोजिशन में बने रहें फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे आ जाएं।

हलासन

  • हलासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • सांस भरते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए टांगों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं।
  • इस दौरान हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा ही रखें। इसके बाद सांस लेते हुए धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

यह भी पढ़ें : पाली में बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से की मुलाकात