आलू से दूर होगी व्रिंकलैस की समस्या, धूप से पड़ी झाइयां भी हो जाएंगी कम

व्रिंकलैस
व्रिंकलैस

आलू एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर किसी की पसंदीदा होती है। इससे कई तरह की मीठे- तीखे पकवान तैयार किए जा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आलू खूबसूरती बढ़ाने और इसे निखारने में भी बेहद असरदार होता है। अगर नहीं तो आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। आलू में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंजाइम्स की मौजूदगी त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। कच्चा आलू और इसका रस दोनों को ही आप स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं। चेहरे के दाग- धब्बे दूर करने के साथ इससे झुर्रियां भी कम होती हैं और तो और चेहरे का निखार भी बढ़ता है। आइए जान लेते हैं कैसे करना है इसका इस्तेमाल।

दाग- धब्बे दूर करने के लिए

दाग- धब्बे
दाग- धब्बे

आपको चाहिए- आधे आलू का रस + दो चुटकी हल्दी

विधि

दाग- धब्बे
दाग- धब्बे

एक बोल में दोनों चीजें को अच्छी तरह मिला लें।
इस पैक को चेहरे के साथ गर्दन पर भी अप्लाई करें।
15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें।
सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
हफ्ते में एक से दो बार यह पैक लगाएं।
दो हफ्ते में चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।
ग्लोइंग स्किन के लिए
आपको चाहिए- आधे आलू का रस + एक अंडे का सफेद हिस्सा

विधि

बोल में अंडे को अच्छी तरह फेंट लें।
फिर इसमें आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
8 से 10 दिन में एक बार इस पैक को लगाएं चेहरा चमक उठेगा।
रंगत सुधारने के लिए
आपको चाहिए- 2 टीस्पून आलू का रस + 2 टीस्पून पानी

विधि

दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं।
अच्छी तरह सूखने के बाद चेहरा धोएं।
उम्र से पहले नजर आने वाली झुर्रियां कम होने लगेंगी।
दमकेगी त्वचा
आपको चाहिए- आधा आलू का रस + 1 टीस्पून कच्चा दूध

विधि

बोल में दोनों चीजें मिलाकर कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं।
10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
जल्द रिजल्ट्स के लिए 2 हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

Advertisement