केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बढ़ाई बंगाल भाजपा नेताओं की सुरक्षा

BJP
BJP

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश भाजपा के नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को जेड प्लस की सुरक्षा पहले ही दी जा चुकी है। उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी उपलब्ध कराई गयी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, उपाध्यक्ष राजू बनर्जी सहित अन्य प्रदेश नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गयी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास वीआईपी लोगों की सुरक्षा का जिम्मा होता है

बता दें कि बता दें कि वीआईपी लोगों की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय एजेंसियों की ही होती है। बंगाल में भाजपा के शीर्ष नेताओं पर हमले के चलते यहां सुरक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों की तत्परता बढ़ा दी गयी है।