दुनिया का सबसे जहरीला पौधा, जिसे छूने पर इंसान तड़प-तड़प कर मर सकता है

हमारी पृथ्वी पर कई प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं और हरेक पेड़-पौधों का अपना विशेष महत्व है। कई पौधे किसी खतरनाक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में इंसानों की काफी मदद करते हैं तो कुछ एक से इंसान अपनी जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो काफी जहरीले होते हैं। जाइंट होगवीड नाम का एक ऐसा पौधा है जिसे छू भर से लेने भर से इंसान अंधा हो सकता है और तड़प तड़प उसकी जान जा सकती है, और इसी कारण इसे किलर ट्री के नाम से भी जाना जाता है।

जाइंट होगवीड गाजर की प्रजाति की है और इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है. यह पौधा इतना जहरीला है कि इसे छू भर लेने से इंसान के फफोले पड़ जाते हैं और यहां तक कि ये इंसानों को अंधा भी कर सकता है। यह पौधा देखने में इतना सुंदर लगता है कि लोगों का मन इसे छूने का करता है। यह ऊपर से किसी छाते की तरह लगता है. लेकिन इसे छूने के 48 घंटे बाद, जब इसके दुष्प्रभाव सामने आते हैं वो किसी इंसान की रूह कपा देने के लिए काफी होते हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह पौधा किसी जहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक होता है। अगर गलती से आपने इसे छू दिया तो कुछ घंटों में ही आपको महसूस होने लगेगा कि आपकी त्वचा जलने लगी है और अगर आप धूप के संपर्क में आए तो अपको और अधिक परेशानी होगी। पौधे की लंबाई 14 फीट तक हो सकती है।

यह पौधा मूल रूप से यूरेशिया के काकेशस पर्वत क्षेत्र में पाया जाता था लेकिन 20 सदी के बाद से यह पौधा अमेरिका में भी पाया जाने लगा। यह पौधा अब अमेरिका के वर्जीनिया, मैसाचुसेट्स, वरमोंट, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, मिशिगन, इलिनोइस, वाशिंगटन और ओरेगन में भी पाया जाता है।

जाइंट होगवीड के जहरीले होने का कारण इसके अंदर पाया जाने वाला खतरनाक केमिकल सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस है, जो पौधे के हर हिस्से में मौजूद होता है। इसको छून के बाद अगर कोई व्यक्ति सूर्य की किरणों के संपर्क में आता है तो उसकी त्वचा जलने लगती है। यह पौधा इसलिए भी इतना खतरनाक है क्योंकि इसके संपर्क में आने के बाद होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए अभी तक कोई दवाई नहीं बनी है।