
अच्छी सेहत के लिए डेली डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं। इन्हीं हेल्दी फ्रूट्स में शामिल अनार शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। फल से ज्यादा इसका जूस बहुत ही लाभकारी माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह लाल जूस शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। अनार के जूस में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बीमारियों से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं, अनार का जूस पीने के बेहतरीन फायदे।
हाई ब्लड प्रेशर का स्तर करता है कंट्रोल

अनार का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अनार का जूस रामबाण इलाज है। बीपी का स्तर सामान्य रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी सकते हैं।
अनार सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। सेहत के अलावा यह स्किन से जुड़ी समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
गठिया रोग में गुणकारी

अनार के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।
दिमाग तेज करता है
अनार का जूस पीने से याददाश्त बढ़ती है, जिससे अल्जाइमर का खतरा कम हो सकता है। अगर आप दिमाग को शार्प करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक गिलास अनार का जूस जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें : 6 जिलों के एसपी और 5 जिलों के कलेक्टर इधर-उधर