रील नहीं रियल लाइफ में भी है खूब है लाल चंदन की डिमांड, इसलिए कहते हैं इसे लाल सोना

लाल चंदन
लाल चंदन

फिल्म पुष्पा और पुष्पा 2 के रिलीज होने के बाद से ही लाल चंदन के लकडिय़ों की खूब चर्चा होने लगी है। इसे रक्त चंदन या लाल सोना भी कहा जाता है। भारत में इसकी तस्करी खूब होती है। खासकर आंध्र प्रदेश के जंगलों में। इस कारण लाल चंदन के पेड़ों की कमी होती जा रही है। यही कारण है कि इसकी कीमतें आसमान छूती हैं। लाल चंदन की लकड़ी अपने औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी खूब किया जाता है। साथ ही डेकोरेटिव आइटम्स भी लाल चंदन से बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल चंदन के लकड़ी की डिमांड पूरी दुनिया क्यों करती है? क्यों बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी भी की जाती है? अगर आप नहीं जानते तो हम आपको अपने इस लेख में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

क्या है खासियत

लाल चंदन
लाल चंदन

आपको बता दें कि लाल चंदन के पेड़ भारत के कई राज्यों में पाए जाते हैं। इनमें आंध्र प्रदेश से लेकर तमिलनाडु शामिल हैं। इन पेड़ों को बढऩे में कम से कम 40 साल का समय लगता है। इस कारण ये दुर्लभ होते हैं। ऊपर से इनकी तस्करी भी बड़े पैमाने पर होती है। जिस कारण इनकी खपत भी ज्यादा है। इस कारण इसकी कीमतें आसमान छूती हैं। लेकिन आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इसकी तस्करी पर प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद लोग चोरी छिपे तस्करी करते हैं।

कडप्पा और तिरुपति जिले में फैला है जंगल

फिलहाल अब तो लाल चंदन की दुर्लभता के कारण पेड़ों की सुरक्षा में टास्क फोर्स के जवान तैनात रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आंधे प्रदेश के शेषाचलम जंगल में हाई क्वालिटी का लाल चंदन पाया जाता है। यहीं पर सबसे ज्यादा तस्करी भी होती है। ये जंगल कडप्पा और तिरुपति जिले में पांच लाख हेक्टेयर में फैला हुआ है। वैसे तो आमतौर पर चंदन के लकड़ी की कीमत 60 से 70 हजार प्रति किलो होती है।

दो लाख तक होती है कीमत

हालांकि इसकी डिमांड चीन और जापान में ज्यादा होने के कारण इसकी कीमत दो लाख तक पहुंच जाती है। इसके अलावा लाल चंदन का इस्तेमाल स्किन डिजीज, सूजन और खून से जुड़ी समस्?याओं में भी किया जाता है। चंदन की लकड़ी और जड़ें तक औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। सफेद चंदन में अच्छी खुशबू होती है। वहीं लाल चंदन में खुशबू न के बराबर होती है। यही असली लाल चंदन की पहचान है।

कहां होता है इस्तेमाल?

लाल चंदन का इस्तेमाल महंगे परफ्यूम बनाने, ब्?यूटी प्रोडक्ट्स बनाने और कई दवाओं में भी होता है। इसके अलावा सजावट के सामानों में भी लाल चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकडिय़ां इतनी मजबूत होतीं हैं कि इसका इस्तेमाल घर और फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जाएंगे: चिराग पासवान