मोदी कैबिनेट में होंगे 68 मंत्री!

मोदी कैबिनेट
मोदी कैबिनेट

मोदी आज शाम लेंगे शपथ, मोदी कैबिनेट पर कयासों का बाजार गर्म

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7.30 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार मोदी कैबिनेट में 68 मंत्री होंगे। हालांकि अभी तक किसी का भी नाम आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बीजेपी नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीएस नेता कुमारस्वामी, हम के जीतन राम मांझी, रालोद नेता जयंत चौधरी, एलजेपी (आर) के चीफ चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अपना दल की अनुप्रिया पटेल कैबिनेट की शपथ ले सकते हैं।

पांच सीटों पर लड़े और सभी पर जीते चिराग

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांचों पर जीत हासिल की थी। चिराग खुद हाजीपुर से चुनाव जीते थे। वहीं नितिन गडकरी एक बार फिर नागपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। गडकरी लगातार दो बार से मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं। वहीं जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर राज्यसभा से सदस्य हैं।

दो में से एक सीट पर जीत पाई अनुप्रिया

अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से अनुप्रिया पटेल अपनी ही सीट जीत सकी थी। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के खाते में एनडीए से एक ही सीट गई थी और इस सीट (गया) से वह खुद चुनाव लड़े और जीतकर संसद पहुंचे हैं. जयंत चौधरी की पार्टी को दो सीटें मिली थीं और दोनों ही सीटों (बागपत और बिजनौर) पर उनकी पार्टी विजयी रही। जयंत चौधरी खुद राज्यसभा सांसद हैं।

मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे टीटीपी के राम मोहन नायडू और पी चन्द्रशेखर

टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने बताया कि उनकी पार्टी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है। तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे।

यह भी पढ़ें:रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी!