ये 3 होममेड स्क्रब दिलाएंगे डेड स्क्रीन की समस्या से छुटकारा

डेड स्क्रिीन
डेड स्क्रिीन

आप घर में भी सॉल्ट स्क्रब बना सकती हैं। हालांकि सॉल्ट स्क्रब मार्केट में बना बनाया भी मिलता है। आप चाहे तो एप्सम सॉल्ट स्क्रब ले सकती हैं या फिर सी-सॉल्ट स्क्रब। लेकिक अगर आपकी स्किन बहुत अधिक सेंसेटिव है तो आपको सी-सॉल्ट बॉडी स्क्रब का उपयोग करना चाहिए। घर में सॉल्ट बॉडी स्क्रब बनाने की विधि बहुत आसान भी है और कम समय में तैयार भी हो जाती है।

गर्मियों के मौसम में अक्सर धूप-धूल और मिट्टी की वजह से चेहरे पर गंदगी जमा होने लगती है। ऐसे में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी त्वचा का निखार वापस नहीं आ पाता है। स्किन में जमी इस गंदगी को हटाने के लिए स्क्रब एक बढिय़ा विकल्प है। लेकिन कई बार मार्केट में मिलने वाले स्क्रब की वजह से साइड इफेक्ट्स आदि होने लगते हैं। ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से होममेड स्क्रब तैयार कर सकते हैं।

नींबू और चीनी का स्क्रब

नींबू और चीनी का स्क्रब
नींबू और चीनी का स्क्रब

सामग्री

  • आधा कप चीनी
  • चम्मच नींबू का रस
  • एक चौथाई कप नारियल तेल
  • ऐसे बनाएं नींबू और चीनी का स्क्रब
  • नींबू और चीनी का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले शक्कर, नारियल तेल और नींबू के रस को मिलाएं।
  • आप नींबू के रस की जगह नींबू के छिलके भी घिसकर डाल सकते हैं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और बस नींबू और चीनी का स्क्रब तैयार है।
  • अब इस तैयार स्क्रब से अपने चेहरे को एक से दो मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें।
  • कुछ देर बाद साफ पानी से मुंह धो लें।

शहद और ओट्स का स्क्रब

शहद और ओट्स का स्क्रब
शहद और ओट्स का स्क्रब

सामग्री

  • एक चम्मच शहद
  • एक चौथाई कप ओट्स
  • एक चम्मच हल्का गर्म पानी
  • ऐसे बनाएं शहद और ओट्स का स्क्रब
  • शहद-ओट्स स्क्रब के लिए सबसे पहले एक बाउल में शहद, ओट्स और पीना डालें।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे मिक्स कर स्क्रब तैयार करें।
  • इसके बाद इस स्क्रब से अपने चेहरे की 2 से 3 मिनट तक मसाज करें।
  • बाद में साफ पानी से चेहरे धो लें।
  • इस स्क्रब की मदद से डेड स्किन सेल्स छुटकारा मिलेगा।

नींबू और सी सॉल्ट का स्क्रब

सामग्री

  • 2 चम्मच सी सॉल्ट
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद
  • ऐसे बनाएं नींबू और सी सॉल्ट का स्क्रब
  • नींबू और सी सॉल्ट का स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में सी सॉल्ट, नींबू का रस और शहर डालें।
  • अब तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इस तैयार स्क्रब से अपने चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें।
  • बाद में साफ पानी से मुंह धो लें।

यह भी पढ़ें : ठंडा फालसा दे सकता है डायबिटीज और जोड़ो के दर्द में राहत