ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स देंगे दिनभर एनर्जी, सावन के सोमवार के व्रत में भी पी सकते हैं

व्रत में क्या पिएं
व्रत में क्या पिएं

सावन का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में इस माह का बहुत महत्व है। यह पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में लोग भक्ति-भजन में डूबे रहते हैं। भोलेनाथ के भक्त प्रभु की भक्ति में लीन होते हैं। सावन महीने में भक्त कांवड़ यात्रा से लेकर तरह-तरह के अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। सनातन धर्म में सावन के सोमवार का बहुत महत्व है। मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से महादेव बहुत खुश होते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, जो भी भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आज आपको इस लेख में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप व्रत में पी सकते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस नहीं होगी।

छाछ

छाछ
छाछ

व्रत के दौरान हमारी डाइट में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में कई लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है। इससे बचने के लिए आप आहार में दही जरूर शामिल करें। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। चाहें तो आप दही की छाछ बना सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार है। व्रत में इसे पीने से आप ऊर्जावान रहेंगे। इसके अलावा यह हड्डियों और दांतों के लिए भी फायदेमंद है। छाछ कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है।

नींबू पानी

नींबू पानी
नींबू पानी

नींबू पानी न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी बनाए रखता है। यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए बेहतर साबित होगा। आप व्रत में सादे पानी की जगह नींबू पानी पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इससे इम्युनिटी बढ़ती है और व्रत में आपका पाचन भी ठीक रहेगा।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैंगनीज जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। यह दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। नारियल पानी रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मददगार यह किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करता है। पैकेज्ड ड्रिंक के बजाय ताजा नारियल पानी अपनी डाइट में शामिल करें।

तरबूज का जूस

तरबूज में 90 फीसदी पानी पाया जाता है। व्रत के दौरान इसका जूस जरूर पिएं इससे आप तरोताजा और हाइड्रेटेड रहेंगे। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, इसके अलावा शरीर को डिहाइड्रेड भी नहीं होने देता है।

पुदीने का शरबत

व्रत में पुदीने का शरबत पीने से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इससे आपका पेट भी ठीक रहेगा। इसमें प्रोटीन, मेंथोल, विटामिन-ए, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पुदीना सेहत को कई सारे लाभ पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी अस्पताल में मृत्यु विषय पर चिकित्सकों की परिचर्चा