ये 5 टिप्स दिलाएंगी हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा, आज ही अपनाएं

हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। यह बीमारी मुख्यत: अत्यधिक टेंशन यानी चिंता या तनाव लेने के चलते होती है। इसके अलावा, शरीर में असंतुलित सोडियम और पोटेशियम की कमी की वजह से भी हाइपरटेंशन की समस्या होती है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हेल्थ एक्सपट्र्स की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर के दौरान धमनियों में रक्त का दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। अगर दबाव लंबे समय तक रहता है, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक समेत कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अत: 30 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को नियमित अंतराल पर हाई ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए। साथ ही खानपान और रहन-सहन में व्यापक बदलाव करें। इसके अलावा, हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए इन 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

तनाव न लें

तनाव न लें
तनाव न लें

हेल्थ एक्सपट्र्स का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। तनाव से न केवल मानसिक, बल्कि शरीरिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए तनाव मुक्त रहें। आप खुद को बिजी रख मानसिक तनाव से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा, तनाव से निजात पाने के लिए योग और ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं।

वजन कंट्रोल करें

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो जंक फूड के सेवन पर अंकुश लगाएं। जंक फूड के अत्यधिक सेवन से वजन बढऩे लगता है। एक बार वजन बढ़ जाए, तो फिर कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए वजन को कंट्रोल में रखें।

नमक कम खाएं

नमक कम खाएं
नमक कम खाएं

नमक और चीनी के अत्यधिक सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। असंतुलित सोडियम से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके लिए उचित मात्रा में नमक खाएं। आप नमक और चीनी की मात्रा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी का सहारा ले सकते हैं। जंक फूड में सोडियम अत्यधिक होता है। इसलिए जंक फूड से परहेज करें।

एक्सरसाइज करें

आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। लोग आराम अधिक और श्रम कम करने लगे हैं। इससे कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर एक है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आप ब्रिस्क वाकिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे मोटापे में भी जल्द आराम मिलता है।

बैलेंस्ड डाइट लें

सेहतमंद रहने के लिए उचित खानपान जरूरी है। लापरवाही करने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए रोजाना बैलेंस्ड डाइट लें। आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं। सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान करने से भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर अशोक गहलोत का एक और तोहफा : महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा एक दिन बढ़ाई