ये 6 आहार खाएं और कब्ज भगाएं

कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके पेट में काफी दर्द होता है। आपका कुछ खाने का मन भी नहीं करता। इसके आम लक्षणों में पेट में सूजन आना या पेट में अधिक दर्द होना शामिल है।

 

कब्ज के दर्द से बचने के लिए आपको अपने खाने में कुछ बदलाव करने होंगे, जिससे आपका डाइजेशन सिस्‍टम, मांसपेशियां ठीक से काम कर पाएं। कब्ज होने पर आप ठीक से काम में भी अपना मन नहीं लगा पाते हैं। फाइबर से भरपूर चीजें कब्ज, एसिडिटी से राहत पाने में मदद कर सकती हैं। जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, गेहूं के ओट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है।

जामुन
जामुन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जामुन के एक कप रस में लगभग 8 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को अच्छा रखने में मदद करता है।

संतरा
संतरे में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज के दर्द से राहत दिला सकता है. इसके साथ-साथ संतरा एक पोर्टेबल स्नैक्स भी है जिसे आप सलाह के साथ भी खा सकते हैं.

बादाम
दिल के लिए बादाम बेहद लाभदायी होता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारी आंतों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। बादाम भी एक तरह का पोर्टेबल स्नैक्स होता है जिसे आप नाश्ते के साथ भी खा सकते है।

ओट्स
अध्ययनों से पता चला है कि ओट्स कब्ज से राहत दे सकते है और पाचन क्रिया में सुधार लाने में फायदेमंद होते हैं। गेहूं के ओट्स कब्ज से राहत देते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते है।