च्युइंग गम चबाने के ये हैं फायदे, कैलोरी बर्न करने से लेकर स्ट्रेस तक होता है कम

च्युइंग गम चबाने के फायदे
च्युइंग गम चबाने के फायदे

च्युइंग गम चबाना आजकल यंगस्टर्स का स्टाइल बन गया है? चाहें प्लेयर्स हों या फिर कॉलेज स्टूडेंट्स, सभी को ऐसा करते हुए देखा जा सकता है। क्या आप जानते हैं च्युइंग गम चबाने का असर आपकी हेल्थ पर होता है? दरअसल यह एक प्राचीन प्रथा है, जिसकी शुरूआत लोगों ने पेड़ के रस के बनी च्युइंग गम से की थी। इसमें प्लांट बेस्ड किशमिश, आइल, शक्कर और कई फ्लेवर्स होते हैं, जो शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते। यही कारण है कि खेलते वक्त ज्यादातर प्लेयर्स च्युइंग गम चबाते नजर आते हैं. च्युइंग गम के कई फायदे हैं। यह एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर का काम करती है, साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ को सुधारती है।

कैलोरी बर्न होती है

कैलोरी बर्न होती है
कैलोरी बर्न होती है

जब आप च्युइंग गम चबाते हैं, तो इससे आपके पूरे जबड़े की एक्सरसाइज होती है। जिससे कैलोरी बर्न होने में मदद मिल सकती है। हालांकि यह ध्यान देना जरूरी है कि वजन घटाने के लिए सिर्फ च्युइंग गम चबाना काफी नहीं है। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के अलावा आप च्युइंग गम को वेट लॉस जर्नी का हिस्सा बना सकते हैं।

भूख कम करती है

भूख कम करती है
भूख कम करती है

कई लोग भूख कम करने के लिए च्युइंग गम चबाते हैं। इससे आप कम खाते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होती है। इसे चबाने से स्ट्रेस भी कम होता है। खाना खाने के बाद भी कुछ लोगों को थोड़ा खाने की इच्छा होती है। जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में आप च्युइंग गम चबा सकते हैं। यह आपकी भूख को कम करती है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

चेहरे की चर्बी कम होती है

वजन घटाने और चेहरे की चर्बी कम करने के लिए च्युइंग गम काफी मददगार हो सकता है। इसलिए अगर आप वेट कम करना चाहते हैं, तो च्युइंग गम चबा सकते हैं।

थकान दूर करती है

अगर आप थकान महसूस करते हैं, तो आपको च्युइंग गम चबाना चाहिए। इससे आप एक्टिव फील कर सकते हैं।

मुंह की बदबू दूर होती है

अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए च्युइंग गम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दुर्गंध दूर होने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : बचना होगा जूनोटिक रोग से, जानें कितना है खतरनाक, बचने के तरीके भी