
आज थायराइड बहुत कॉमन समस्या होती जा रही है और सबसे हैरानी की बात तो यह है कि ये समस्या अब सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही है। थायराइड के कई लक्षणों में से एक है शरीर में दर्द। अगर आपको भी अक्सर शरीर के किसी हिस्से में दर्द रहता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि थायराइड बढऩे पर शरीर के किन-किन हिस्सों में दर्द हो सकता है।
मांसपेशियों में ऐंठन

थायराइड बढऩे पर मांसपेशियों में दर्द एक आम लक्षण है। यह दर्द मांसपेशियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द के साथ भी हो सकता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है और ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से आप इसे गंभीर होने से रोक सकते हैं।
जोड़ों में दर्द
जब थायराइड ग्लैंड बढ़ जाता है, तो कई बार एक बीमारी होती है जिसे सबस्यूट थायरॉयडिटिस कहते हैं। इस बीमारी का एक बड़ा लक्षण है जोड़ों में तेज दर्द। ऐसे में, आपके घुटनों पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है और कई बार उठने-बैठने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
पैरों में दर्द
थायराइड की समस्या से पीडि़त मरीजों को अक्सर पैरों में तेज दर्द का एहसास होता है। यह दर्द इतना गंभीर हो सकता है कि रोजमर्रा के काम जैसे खड़े होना या चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, कई मरीजों को तलवों में जलन की शिकायत भी रहती है। यह दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है और पेशेंट्स की लाइफ काफी प्रभावित हो सकती है।
गर्दन में दर्द
थायराइड बढऩे पर मरीज को अक्सर गर्दन के आसपास तेज दर्द होता है। आमतौर पर यह थायराइड के शुरुआती लक्षणों में देखा जाता है, लेकिन समय के साथ यह दर्द काफी तेज हो जाता है। चूंकि थायराइड ग्लैंड गर्दन में मौजूद होता है, इसलिए यह हिस्सा भी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसके अलावा, कई मरीजों को गर्दन में सूजन भी नजर आती है।
कान में दर्द
थायराइड की समस्या बढऩे पर कई बार मरीजों को कान में बेहद तेज दर्द का एहसास होता है। यह दर्द अक्सर जबड़ों तक फैल जाता है, जिससे मरीज को असहनीय पीड़ा होती है। अगर आपको कान और जबड़े में एक साथ दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जल्दी जांच करवाना बेहद जरूरी है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके।