राजस्थान में 145 सीटों पर ये चेहरे होंगे सामने, इनमेंं ये बड़े चेहरे शामिल

भाजपा-कांग्रेस

भाजपा की तीसरी सूची में 58 प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब कुल घोषित प्रत्याशियों की संख्या 182 पहुंच गई है। जबकि, कांग्रेस पांच सूचियां जारी करके 156 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में इनमें से अब तक 145 सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने हैं। टोंक से कांग्रेस नेता सचिन पायलट के सामने अजित मेहता होंगे। पिछले चुनाव में भी मेहता प्रत्याशी थे और उन्होंने नामांकन भर दिया था लेकिन एनवक्त पर भाजपा ने टिकट बदलकर युनूस खान को दे दिया था। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला से उतारा गया। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी महादेव सिंह हैं।

तीसरी सूची में इन 45 सीट पर आमने-सामने

सीट—भाजपा—-कांग्रेस

सादुलशहर- गुरवीर सिंह बराड़- जगदीशचन्द्र जांगिड
करणपुर- सुरेंद्र पाल सिंह- गुरमीत सिंह कुन्नर
सूरतगढ़- रामप्रताप कासनिया- डूंगरराम गेदर
खाजूवाला- डॉ. विश्वनाथ मेघवाल- गोविन्दराम मेघवाल
कोलायत- पूनम कंवर भाटी- भंवर सिंह भाटी
सादुलपुर- सुमित्रा पूनिया- कृष्णा पूनिया
सीकर- रतनलाल जलधारी- राजेन्द्र पारीक
खंडेला- सुभाष मील- महादेव सिंह
विराट नगर- कुलदीप धनखड़- इन्द्रराज सिंह गुर्जर
किशनगढ़बास- रामहेत सिंह यादव- दीपचंद खेरिया
बहरोड़- जसवंत सिंह यादव- संजय यादव
रामगढ़- जय आहूजा- जुबेर खान
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़- बन्ना राम मीणा- मांगेलाल मीना
कठूमर- रमेश खिंची- संजना जाटव
बयाना- बच्चू सिंह बंशीवाल- अमरसिंह जाटव
नदबई- जगत सिंह- जोगेन्द्र अवाना
बसेड़ी- सुखराम कोली- संजय कुमार जाटव
करौली- दर्शन सिंह गुर्जर- लक्ष्मण सिंह मीना
महुवा- राजेंद्र मीणा- ओमप्रकाश हुडला
सिकराय- विक्रम बंशीवाल- ममता भूपेश
दौसा- शंकर लाल शर्मा- मुरारीलाल मीना
गंगापुर- मानसिंह गुर्जर- रामकेश मीना
निवाई- रामसहाय वर्मा- प्रशांत बैरवा
टोंक- अजित सिंह मेहता- सचिन पायलट
लाडनूं- करणी सिंह- मुकेश भाकर
डीडवाना- जितेंद्र सिंह जोधा- चेतन सिंह चौधरी
डेगाना- अजय सिंह किलक- विजयपाल मिर्धा
मारवाड़ जंक्शन- केसाराम चौधरी- खुशवीर सिंह
ओसियां- भैरा राम चौधरी- दिव्या मदेरणा
भोपालगढ़- कमसा मेघवाल- गीता
सरदारपुरा- महेंद्र सिंह राठौड़- अशोक गहलोत
जोधपुर- अतुल भंसाली- मनीषा पंवार
लूणी- जोगाराम पटेल- महेन्द्र विश्नोई
जैसलमेर- छोटू सिंह भाटी- रूपाराम मेघवाल
भीनमाल- पूरा राम चौधरी- समरजीत सिंह
रानीवाड़ा- नारायण सिंह देवल- रतन देवासी
वल्लभनगर- उदयलाल डांगी- प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत
बांसवाड़ा- धनसिंह रावत- अर्जुन सिंह बामनिया
कपासन- अर्जुनलाल जीनगर – शंकरलाल बैरवा
बेगूं – सुरेश धाकड़ – राजेन्द्र सिंह
भीम- हरी सिंह चौहान- सुदर्शन सिंह रावत
हिंडौली- प्रभुलाल सैनी – अशोक चांदना
केशोरायपाटन- चंद्रकांता मेघवाल- सी.एल. प्रेमी बैरवा
अंता- कंवर लाल मीणा – प्रमोद जैन भाया
बारां-अटरू- सारिका चौधरी – पानाचंद मेघवाल

यह भी पढ़ें : अब दुश्मन पर नजर रखेगा सुखोई, बाड़मेर से लड़ाकू विमान मिग-21 को विदाई