इन घरेलु नुस्खों से दूर होगी सर्दियों में हाथ-पैर सुन्न की समस्या

हाथ-पैरों में सुन्नता
हाथ-पैरों में सुन्नता

क्या आपको भी ठंड के दिनों में बैठे-बैठे या अचानक लगता है कि हाथ-पैर सुन्न हो गए हैं। या झनझनाहट महसूस होती है। यह तब होता है जब शरीर के किसी भी हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है या नसों पर दबाव पड़ता है। वैसे तो ये एक से दो मिनट का होता है, लेकिन अगर आपको समस्या बार-बार हो रही है तो ये किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुन्नपन की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेंगे। इन घरेलु नुस्खों से दूर होगी सर्दियों में हाथ-पैर सुन्न की समस्या

क्या होता है सुन्नपन

हाथ-पैरों में सुन्नता
हाथ-पैरों में सुन्नता

जब कई सारे अंगों तक ठीक तरह से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाता या ब्?लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो झनझनाहट या सुन्नपन की समस्?या होने लगती है। वैसे हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, थायराइड और डायबिटीज के मरीजों को भी अकसर यह समस्या होती रहती है।

घरेलू उपायों का सहारा

गर्म तेल से करें मालिश

अगर आपको हाथ और पैरों में सुन्नपन की समस्?या है तो आपको गर्म सरसों के तेल से मालिश करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से हो पाता है। हड्डियों में भी ताकत भी आती है। मालिश के लिए सरसों के अलावा आप नारियल का तेल भी चुन सकती हैं। मालिश ऊपर से नीचे की तरफ ही होनी चाहिए।

गर्म पानी से करें सिंकाई

सुन्नपन की समस्या को दूर करने में गर्म पानी काफी मददगार माना जाता है। गर्म पानी से सिंकाई करने पर दर्द को कम करने में मदद मिलती है। आप एक साफ कपड़ा गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें। इसे सुन्न वाले हिस्से पर 5-10 मिनट तक रखें रहें या जब तक इसमें गर्माहट बनी रहे। यह नसों को आराम देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।

हल्दी वाला दूध कारगर

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए सुरोजाना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इससे सुन्?नपन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही हल्दी मिला दूध संक्रामक बीमारियों के भी खतरे को भी कम करता है।

योग और स्ट्रेचिंग

योगा और हल्के व्यायाम से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ये सुन्नपन दूर होता है। आप रोजाना हल्के स्ट्रेचिंग वाले व्यायाम करें। योगासन जैसे ताड़ासन, भुजंगासन और बालासन भी ब्?लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है और नसों को भी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें : राइजिंग राजस्थान समिट में मिलेट फूड्स को दिया जाएगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा