
गोरी-सुंदर-जवां दिखना है तो होममेड नाइट क्रीम लगाएं और अपनी त्वचा को दीजिए एक नया निखार। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हमारी त्वचा रात में रिपेयर होने का काम तेजी से करती है, इसीलिए त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए नाइट क्रीम लगाना बेहद जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी होममेड नाइट क्रीम के बारे में, जिसे रात में लगाने से सुबह आपकी त्वचा में आप एक जवां निखार महसूस करेंगी। गोरी-सुंदर-जवां नजर आने के लिए आप ये होममेड नाइट क्रीम जरूर लगाएं।
एवोकाडो नाइट क्रीम
सामग्री
- एक एवोकाडो
- आधा कप दही
- एक अंडा
कैसे बनाएं एवोकाडो नाइट क्रीम

- जवां त्वचा के लिए एवोकाडो का नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- अब इसमें आधा कप दही और एक अंडा डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इस मिश्रण को तब तक मिलाएं, जब तक यह अच्छे से गाढ़ा न हो जाए।
- गाढ़ा होने पर इसे एक डिब्बे में बंद कर किसी ठंडी जगह पर स्टोर करें।
- आप इस नाइट क्रीम को हफ्ते में दो बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
ग्रीन टी और एलोवेरा नाइट क्रीम

सामग्री
- एक चम्मच ग्रीन टी
- बादाम का तेल
- गुलाब जल
- एलोवेरा जेल
- शिया बटर
ग्रीन टी और एलोवेरा नाइट क्रीम बनाने का तरीका
- ग्रीन टी और एलोवेरा नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच ग्रीन टी लें।
- इसके बाद इसमें बादाम का तेल, गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं।
- अब शिया बटर मिलाकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिस्क करें।
- बस तैयार है ग्रीन टी और एलोवेरा नाइट क्रीम इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- रोज रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं और हल्की सी मालिश करें।
- अगले दिन सुबह उठकर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
कोकोआ बटर नाइट क्रीम
सामग्री
- 1 चम्मच कोकोआ बटर
- बादाम का तेल
- गुलाब जल
- शहद
कैसे बनाएं कोकोआ बटर नाइट क्रीम
- कोकोआ बटर नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले बटर लें।
- अब इसमें बादाम का तेल मिलाएं और दोनों को गर्म करें।
- कुछ देर बाद इसे गैस से उतारें और फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं।
- जब ये मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो इसमें शहद मिलाएं।
- अच्छे से ठंडा होने पर इसे फ्रिज में स्टोर करें।
- अब इस क्रीम को रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं।
यह भी पढ़ें : हिन्दुत्व के एजेंड़े पर राजस्थान में चुनाव लड़ेगी शिवसेना : चंद्रराज सिंघवी