ये आसान एक्सरसाइज से मिलेगा कलाइयों का दर्द

कलाई में दर्द
कलाई में दर्द

बहुत ज्यादा वजन उठाने, हाथों के बल की जाने वाली एक्सरसाइजेस और लगातार लैपटॉप-मोबाइल का इस्तेमाल करने से कलाइयों में दर्द होना सामान्य है। जिसे आप हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग से दूर कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ आसान एक्सरसाइजेस बताने वाले हैं, जिसे आप अपनी जगह पर बैठे-बैठे कर सकते हैं और इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हें करने के लिए किसी तरह के उपकरण की भी आवश्यकता नहीं होती। आइए जानते हैं इन्हें करने का तरीका।

पहली एक्सरसाइज

पहली एक्सरसाइज
पहली एक्सरसाइज

इसमें दोनों हाथों को सामने की ओर लाकर मु_ी बनाएं और खोलें। इसे आराम से करना है और मु_ी बनाने में उंगलियों का अच्छे से इस्तेमाल करना है। मु_ी बांधने के बाद कुछ देर तक रूकें फिर खोलें। कम से कम 6 से 8 बार इसे करना है।

दूसरी एक्सरसाइज

दूसरी एक्सरसाइज
दूसरी एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज में दोनों हथेलियों को जोड़ें। मतलब नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं। इसके बाद तेजी से हथेलियों को प्रेस करें। फिर हथेलियों को पलटते हुए नीचे की ओर ले जाएं। इससे कलाइयों के साथ बाइसेप्स पर भी स्ट्रेच आता है।

तीसरी एक्सरसाइज

इसमें दाएं हाथ को सामने की ओर ले आएं। बाएं हाथ से दाएं हाथ की उंगलियों को अपनी ओर खींचें। फिर हथेलियों को नीचे की ओर करके इस प्रोसेस को दोहराएं। एक हाथ से ऊपर-नीचे इस स्ट्रेचिंग को करने के बाद दूसरे हाथ से रिपीट करें। दोनों हाथों से कम से कम 4 से 5 बार इसे करने की कोशिश करें।

चौथी एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज में आप स्ट्रेस बॉल को हाथों में लेकर तेजी से दबाएं। इससे कलाइयां मजबूत होती हैं और साथ ही साथ फोरऑर्म की भी स्ट्रेंथ बढ़ती है। दोनों हाथों से कम से कम 3 से 5 बार करें।

पांचवीं एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज में हाथों को सामने की ओर लाकर कलाइयों को पहले घड़ी की सुई की दिशा में घुमाना है फिर उल्टी दिशा में। इससे भी कलाइयों का दर्द दूर होता है।

यह भी पढ़ें : पशुपति पारस को किनारे कर चिराग पर BJP ने क्यों जताया भरोसा