
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपने वक्तव्य में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “जिसकी कभी फटी ना बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग जनता के दुख-दर्द से कभी जुड़े ही नहीं, उन्हें आम जन की पीड़ा का वास्तविक अनुभव कैसे हो सकता है? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सलाह दी कि “पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्वयं को आईने में देखना चाहिए और जनता से भी ईमानदारी से यह प्रश्न करना चाहिए कि उनके शासनकाल में जनता के साथ कितना कुठाराघात और अन्याय हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश की जागरूक जनता भली-भांति जानती है कि कुछ लोग सत्ता की कुर्सी के लिए किस स्तर तक जा सकते हैं। कुर्सी के मोह में वे कितने गिर सकते हैं,यह अब किसी से छुपा नहीं है।