मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सांगानेर में निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा

सेना के सम्मान में देशभर में निकाली जा रही हैं तिरंगा यात्रा : मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देशभर में हमारे वीर सपूत सैनिकों के सम्मान में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर उन्होंने कहा, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो कायराना हरकत की उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इसका बदला लिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर आतंकवादियों को मार गिराया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सांगानेर में निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया, इसलिए हमारी सेना के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में जो परिवर्तन आया है, वो सभी ने देखा है। सबसे पहले हमारा देश है, इसका स्वाभिमान और सम्मान सबसे सर्वोच्च है, इसलिए हम भारत माता की पूजा करते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मां भारती का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना व वीर सैनिकों के सम्मान में गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी और घर-घर से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सभी लोग तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हों।

पुष्पाांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूत सैनिकों को सांगा बाबा सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सांगा बाबा सर्किल से रवाना होकर सांगानेर मेन मार्केट से होते हुए मालपुरा गेट पर जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ हाथों में तिरंगा थामे सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के हर उम्र के लोगों ने पूरे जोश और जुनून के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। सांगानेर मेन मार्केट में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।

ये रहे मौजूद

इस दौरान कर्नल प्रताप सिंह राठौड़, कमांडर प्रवीण गोस्वामी, महापौर सौम्या गुर्जर, उप महापौर पुनीत कर्णावट, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल, तिरंगा यात्रा संयोजक भूपेन्द्र सैनी, सह संयोजक रघुनाथ नरेड़ी, सुरेश मिश्रा, बिरधीचंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में तापमान 46 डिग्री के पार, गर्मी का कहर जारी