वजन कम करने के लिए गर्मी में खूब खाएं 6 तरह का सलाद

सलाद
सलाद

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी बीमारियों से घिरा हुआ है। मोटापा भी उन्हीं में से एक है। इसे कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। डाइटिंग करते हैं। खानपान में भी बदलाव करते हैं। तब जाकर उन्हें फायदा नजर आता है। हालांकि अगर आप सलाद खाते हैं तो हम आपको एक दो नहीं बल्कि पांच तरह के सलाद के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। अगर आपने लगातार एक महीने तक ये पांच तरह के सलाद खा लिए तो एक महीने में आप पांच किलो तक वजन कम कर सकते हैं। इसके साथ ही ये आपकी सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाएंगे। वजन कम करने के लिए गर्मी में खूब खाएं 6 तरह का सलाद

ग्रीन सलाद

सलाद
सलाद

हरी सब्जियां जैसे पालक, धनिया, पुदीना, लेट्यूस, खीरा और शिमला मिर्च से बना ये सलाद फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इससे आप ओवर ईट?िंग से बच सकते हैं। नींबू और थोड़ा सा जैतून तेल डालने से इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाते हैं।

अंकुरित सलाद

अंकुरित मूंग, चना और लोबिया से बना ये सलाद प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे फैट भी तेजी से बर्न होता है। इसमें टमाटर, प्याज, खीरा और नींबू मिलाकर स्वादिष्ट और हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है।

फ्रूट सलाद

अगर आपको मीठा खाने का मन करता है लेकिन शुगर से भी बचना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में फ्रूट सलाद जरूर शाम?िल करना चाहिए। पपीता, सेब, अनार, संतरा और तरबूज जैसे फलों से बना ये सलाद तेजी से वजन कम करता है। इसके अलावा ये सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इससे आपकी स्किन भी चमकदार बनती है। दरअसल ये फल विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं।

दही सलाद

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं। खीरा, टमाटर, गाजर, धनिया और दही मिलाकर एक लो-कैलोरी वाला सलाद तैयार किया जा सकता है। यह पेट को ठंडा रखता है। इसके अलावा ये वजन घटाने में भी मददगार है। गर्मी में ये सलाद जरूर खाना चाहिए।

छोले का सलाद

उबले हुए काले या सफेद छोले में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और नींबू मिलाकर बनाया गया छोले का सलाद प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह न सिर्फ आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है बल्कि तेजी से वजन भी कम करता है।

पनीर सलाद

पनीर का सलाद भी चर्बी को गलाने में मददगार हो सकता है। पनीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। वेट लॉस के लिए आप पनीर सलाद को ब्रेकफास्ट और लंच में खा सकते हैं। इसमें आप ब्रोकली, टमाटर और स्प्राउट्स मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में बेकाबू एसयूवी ने नौ लोगों को रौंदा, दो की मौत, सात घायल