
हम सभी ने बचपन में उठक-बैठक जरूर किया होगा। स्कूल के दिनों की बात ही कुछ और होती है। कुछ अच्छी तो कुछ बुरी यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं। हम जब भी कोई गलती करते थे या फिर होमवर्क नहीं कर के लाते थे तो टीचर या तो मुर्गा बनाती थी या फिर उठक-बैठक कराती थी। उस दौरान हमें गुस्सा आता था। हालांकि आज के समय की बात करें तो ये एक सजा नहीं बल्कि असरदार एक्सरसाइज है। इसे करने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दरअसल, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कई बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा भी उन्हीं समस्याओं में से एक है। मोटापा बढऩे से डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। हम ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं। इससे शरीर के कुछ हिस्सों में चर्बी जम जाती है। ये दिखने में भी भद्दी लगती है। ऐसे में सिट यूपीएस करने से आपको कई फायदे म?िल सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में स्कूलों में करने वाले उठक-बैठक के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। मोटापा घटाने के लिए रोज सुबह करें उठक-बैठक, ये भी मिलेंगे फायदे
पतली होती हैं जांघें

जब मोटापा बढ़ता है तो जांघों पर सबसे ज्यादा फैट इक_ा हो जाता है। इससे जींस पहनने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है। जांघों में जमी चर्बी को कम करने के लिए उठक-बैठक करना फायदेमंद हो सकता है। इसे करने से जांघों के मसल्स एक्टिव होते हैं। इसके अलावा फैट भी तेजी से गलना शुरू हो जाता है। आप शुरू में 10 बार उठक-बैठक करें। धीरे-धीरे संख्या बढ़ाते रहें।
वजन कम करे
अगर आप मोटापे का शिकार हो चुके हैं। सब कुछ कर के देख लिया लेकिन कोई असर नहीं नजर आया तो एक बार सिट यूपीएस करके देखिए। इसे करने से आपको 15 दिन में ही जबरदस्त असर देखने को मिलेगा। दिनभर में कम से कम 30 बार उठक बैठक जरूर करें।
ब्?लड सर्कुलेशन को बनाए बेहतर
अगर आप उठक बैठक करते हैं तो लोवर बॉडी पाट्र्स पर दबाव पड़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो पाता है। इसके अलावा ब्रेन में सेल्स और न्यूरॉन की एक्टिविटीज बढ़ती है। दिनभर में आप कभी भी उठक बैठक कर सकते हैं।
बॉडी को करे टोन
इससे न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि उठक बैठक करने से हमारी बॉडी भी टोन होती है। इससे शरीर का शेप भी आकर्षक होता है। इसके अलावा पोश्चर भी बेहतर होती है। ध्यान रखें कि उठक बैठक को कान पकडक़र करने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने पुलवामा और पहलगाम हमले पर उठाए प्रश्न